Header Ads

test

चार मंत्रियों के साथ 8 दौर की बैठक के बाद 12वें दिन डॉक्टर्स की हड़ताल खत्म


सेवारत चिकित्सकों और रेजीडेंट्स की 12 दिन से चल रही हड़ताल बुधवार रात समाप्त कर दी गई। प्रदेश सरकार के चार मंत्रियों और डॉक्टरों के बीच झालाना से सिफु परिवार कल्याण संस्थान में सुबह 11:30 से रात 8:00 बजे तक चली 8 दौर की मैराथन बैठकों के बाद डॉक्टरों की मांगों पर सहमति बनी और भाजपा अध्यक्ष अशोक परनामी ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की। सेवारत चिकित्सक संघ अध्यक्ष डॉ. अजय चौधरी का तबादला करौली से निरस्त कर सीकर सीएमएचओ के पद पर किया गया है। इसके अलावा अप्रैल 2014 से अप्रैल 2018 के बीच की पूर्व समझौतों में अटकी डीएसीपी (समयबद्ध पदोन्नति के एरियर) के लिए कैबिनेट सब कमेटी का गठन किया गया। 
इसके अलावा अगस्त से दिसंबर तक डॉक्टरों द्वारा लिए गए सामूहिक अवकाश (हड़ताल) को पीएल (उपार्जित अवकाश) में समायोजित किए जाएंगे। 12 नवंबर को हुए समझौते को अक्षरशः लागू किया जाएगा। डॉक्टरों के खिलाफ रेस्मा या अन्य स्तर पर की गई कार्रवाई के मामले सरकार वापस लेगी। स्वास्थ्य निदेशालय में एडिशनल डायरेक्टर (राजपत्रित ) के पद पर चिकित्सा अधिकारी को ही लगाया जाएगा तथा गिरीश पाराशर को एडिशनल डायरेक्टर प्रशासन के पद पर लगाया गया है, उनको चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से तबादला करने के डीओपी से आदेश जारी करवाए जाएंगे। एडिशनल डायरेक्टर प्रशासन का पद पूर्व की तरह रिक्त रखा जाएगा। सरकार ने घोषणा की कि रेजीडेंट्स की मांगें उनके एजेंडे में नहीं थी, फिर भी मान ली गई है। 

No comments