Header Ads

test

बार संघ की कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से हुआ गठन

पीलीबंगा| बार संघ पीलीबंगा की कार्यकारिणी के पुनर्गठन को लेकर जारी चुनावी प्रक्रिया के तहत बीते शुक्रवार को चुनाव अधिकारियों गत वर्ष की कार्यकारिणी के मध्य हुई वार्तालाप के बाद उपाध्यक्ष पद पर पुनीत कुमार चतुर्वेदी, सचिव पद पर शैलेंद्र बिश्नोई, कोषाध्यक्ष पद पर लोकेश गोयल पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर मनीष कुमार चतुर्वेदी को निर्वाचित घोषित किया गया। अध्यक्ष पद के लिए पूर्व में ही श्यामसुंदर मूंढ को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया था। निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट महेंद्र कुमार चतुर्वेदी, सुखदेव सिंह बराड़ श्रवणराम मोयल ने बताया कि वर्ष 2018 के लिए नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 13 दिसंबर को दोपहर 2 बजे बार रूम पीलीबंगा में होगा। 

No comments