Header Ads

test

कॉलेज में खेलकूद सांस्कृतिक सप्ताह शुरू पहले दिन के विजेताओं को किया सम्मानित

पीलीबंगा|कस्बे केइंदिरा गांधी मैमोरियल पीजी कॉलेज में खेलकूद सांस्कृतिक सप्ताह का शुभारंभ शनिवार को हुआ। समारोह के मुख्यातिथि थानाधिकारी विष्णु खत्री विशिष्ट अतिथि व्यापार मंडल अध्यक्ष हनुमानप्रसाद जैन, गोशाला सेवा समिति अध्यक्ष जयभगवान गोयल, शिक्षण समिति अध्यक्ष जगजीत सिंह सिद्धू तथा सबइंस्पेक्टर बनवारीलाल थे जबकि समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. शिवेंद्र पाठक ने की। इसके अलावा शिक्षण समिति सचिव मदन गोदारा, उपसचिव विकास सचदेवा, वरिष्ठ सदस्य जितेंद्र बंसल, छात्र संघ अध्यक्षा प्रियंका राजपुरोहित, उपाध्यक्ष अरविंद बिश्नोई, सचिव मंगलदीप सिंह सम्माननीय अतिथियों के रूप में उपस्थित थे। अतिथियों ने झंडारोहण कर सांस्कृतिक सप्ताह का शुभारंभ किया। मंचीय कार्यक्रम के अन्तर्गत एकल गीत में रिया शर्मा प्रथम तथा विशाल कुमार दूसरे स्थान पर रहे। सामूहिक गीत में लक्ष्मीबाई सदन विजेता रहा। बॉलीवाल छात्र प्रतियोगिता में अशोक सदन प्रथम तथा नेहरू सदन द्वितीय स्थान पर रहा। बैडमिंटन छात्रा सिंगल में प्रथम स्थान पर इंदिरा गांधी सदन से अंजू रही। द्वितीय स्थान पर लक्ष्मीबाई सदन से कुसुम शर्मा रही। बैडमिंटन छात्रा डबल में लक्ष्मीबाई सदन प्रथम तथा इंदिरा गांधी सदन द्वितीय स्थान पर रहा। कैरम प्रतियोगिता में नेहरू सदन प्रथम तथा महाराणा प्रताप सदन द्वितीय स्थान पर रहा। शतरंज में नेहरू सदन प्रथम तथा अशोक सदन द्वितीय रहा। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. शिवेंद्र पाठक समिति सचिव मदन गोदारा ने विद्यार्थियों को अनुशासन एवं खेल भावना से खेल खेलने की अपील की। विजेताओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका संगीतज्ञ राकेश शर्मा रूबी द्वारा निभाई गई। मंच संचालन डॉ.बृजलाल शर्मा एवं व्याख्याता कुंदनलाल चेतवानी ने किया। 

No comments