Header Ads

test

भाजयुमो की बैठक में विस चुनावों में जुटने का आह्वान, वार्ड अध्यक्षों की नियुक्तियां

भाजयुमो नगर मंडल पीलीबंगा की एक बैठक रविवार को भाजयुमो कार्यालय में अध्यक्ष महेश पारीक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में भाजयुमो के जिलाध्यक्ष सुशील जोशी, जयपुर संभाग प्रभारी देवेंद्र पारीक विधायक द्रोपती मेघवाल के निर्देशानुसार कस्बे में भाजयुमो वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति करते हुए प्रिंस शर्मा को वार्ड 12 का, विशाल पाहूजा को वार्ड 13, शुभ कुमार वार्ड 16 का तथा मनीष कामरा को वार्ड 17 का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में पार्षद पवन किरोड़ीवाल ने युवाओं को पार्टी की रीढ़ की हड्डी बताते हुए वर्ष 2018 में प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए एकजुट होकर तैयारी करने का आह्वान किया। बैठक में भाजयुमो उपाध्यक्ष अजय सुथार, इंदिरा गांधी मैमोरियल पीजी कॉलेज के छात्र संघ उपाध्यक्ष अरङ्क्षवद बिश्नोई, अरुण सिंगला, चंद्रशेखर सैन विनय शर्मा सहित भाजयुमो के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

No comments