Header Ads

test

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिन

पीलीबंगा| ब्लॉककांग्रेस कमेटी, पीलीबंगा द्वारा शनिवार को कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी का जन्मदिवस पार्टी कार्यालय में मनाया गया। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गांधी की लंबी उम्र की कामना करते हुए एक दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष राजकुमार फंडा, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुभाष गोदारा, गंगाराम खटीक, ब्लॉक अध्यक्ष सुखदेव सिंह जाखड़, अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष रफीक मोहम्मद लोदी, शकीला गोदारा, सचिव मनफूलराम नाखाणी, इंद्राज मेघवाल, भजन सिंह, पटेल सोनी, मोहन चौरा, कृष्ण नायक, मुकेश सारस्वत, विनोद, सतपाल धानक, गौरीशंकर, डालूराम, गणेश दादरवाल सहित अन्य कांग्रेसीजन उपस्थित थे।

No comments