Header Ads

test

जीएसटी काउंसिल कल 75 वस्तुओं और सेवाओं पर घटा सकती है टैक्स


नई दिल्ली | जीएसटी काउंसिल की 24वीं बैठक 18 जनवरी को होगी। आम बजट से ठीक पहले होने के कारण इसका महत्व बढ़ गया है। 
सूत्रों के मुताबिक इसमें करीब 25 वस्तुओं और 50 सेवाओं पर टैक्स रेट घटाने का फैसला हो सकता है। सिंचाई के कुछ उपकरणों पर जीएसटी रेट 18 फीसदी से घटाकर 12 फीसदी किया जा सकता है। इससे पहले 10 नवंबर को गुवाहाटी की बैठक में 211 वस्तुओं पर टैक्स रेट घटाए गए थे।

No comments