Header Ads

test

गोरक्षा दल की ग्रामीण इकाई का गठन : इमीलाल अध्यक्ष, राम सिंह उपाध्यक्ष बने

पीलीबंगा| गोरक्षादल की बैठक जिलाध्यक्ष मनीराम महिया की अध्यक्षता में सोमवार को गांव सरामसर में हुई। बैठक में गोरक्षा दल की ग्रामीण इकाई का गठन करते हुए इमीलाल बिश्नोई को अध्यक्ष, राम सिंह बराड़ को उपाध्यक्ष, गुरसेवक सिंह कोषाध्यक्ष, महेंद्र गोदारा को सचिव, पूर्ण सिंह हुंदल को महासचिव, तोता सिंह हुंदल को संगठन मंत्री, अंगद बिश्नोई को प्रचार मंत्री, कमलेश सहारण को प्रवक्ता, मनमोहन बराड़ को मीडिया प्रभारी तथा भोला सिंह को सहमीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। इसके अलावा शिवनारायण, पवन साहनी जय सिंह ओड को इकाई में सदस्य के रूप में शामिल किया गया। बैठक में विनोद बिश्नोई, संतोष सुथार, अजमेर गोदारा, इंद्रजीत नांदीवाल, भैरों राजपुरोहित आदि उपस्थित थे।

No comments