Header Ads

test

केवल घोषणाओं का पुलिन्दा है राजस्थान बजट 2018

Image result for vasundhara rajeजयपुर। चुनावाें काे देखते हुए राजस्थान बजट में राहताें की बाैछार की गर्इ है। वित्त मंत्री ने सोमवार को राज्य का बजट पेश किया। जिसमें कोई भी नया कर नहीं लगाया गया है। किसानों के लिए कर्ज माफी का एेलान के साथ कई घोषणाएं की गई। विपक्ष ने बजट को घोषणाओं का पुलिन्दा करार दिया है।
बजट में किसानों, युवाओं और गरीबों के लिए बड़े ऐलान किए गए। वसुंधरा सरकार ने 8 महीने के भीतर 1 लाख सरकारी नौकरियों और किसानों का 50 हजार रुपए तक का कर्ज माफ करने की घोषणा की। फाइनेंस पोर्टफोलियो संभालने वाली वसुंधरा के बजट में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनावों का असर दिखाई दिया।

वसुंधरा के बजट में किसे क्या मिला ?
1) किसान

- वसुंधरा ने बजट भाषण में किसानों का 50 हजार रुपए तक का कर्ज करने की घोषणा की। लघु और सीमांत किसानों के लिए की गई इस घोषणा से राज्य सरकार पर 8 हजार करोड़ रुपए का भार पड़ेगा। कर्ज में सितंबर 2017 तक का ब्याज भी माफ कर दिया गया। किसान कर्ज राहत आयोग बनाया गया है, यहां किसान मेरिट के आधार पर कर्ज माफी के लिए संपर्क कर सकते हैं।

- सरसों और चने की सरकारी खरीद के लिए 500 करोड़ रुपए अलॉट किए गए। कोटड़ा, सलूम्बर और गोगुन्दा में वन उपज मंडी खोली जाएगी। कोटा, अलवर में एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी खोली जाएगी। इलेक्ट्रिसिटी के लिए 2 लाख नए एग्रीकल्चर कनेक्शन दिए जाएंगे। कुल 7 लाख नए इलेक्ट्रिसिटी कनेक्शन दिए जाएंगे।

2) गरीब

- घर की रजिस्ट्री पर छूट दी जाएगी। EWS के मकान पर 2% ब्याज की बजाय 1% ड्यूटी लगेगी। भैरो सिंह शेखावत अंत्योदय रोजगार योजना की शुरुआत की जाएगी। राज्यभर में 1000 नए अन्नपूर्णा भंडार खोले जाएंगे। सुंदर सिंह भंडारी EBC स्वरोजगार योजना लागू होगी। 50,000 परिवारों को 50,000 तक का कर्ज दिया जाएगा। हर जिले में कलेक्टर ऑफिस में अन्नपूर्णा रसोई खोली जाएगी।

3) युवा-बेरोजगार
- शिक्षा विभाग में 77,000, गृह विभाग में 5718, प्रशासनिक सुधार विभाग में 11,923 और स्वास्थ्य विभाग में 6976 पोस्ट समेत कुल 1,08,000 पोस्ट्स पर दिसंबर 2018 से पहले भर्तियां होंगी। अगले साल तक 75,000 पोस्ट के लिए नई विज्ञप्ति जारी की जाएगी। 1000 नर्सिंग कर्मियों को भर्ती किया जाएगा।
- राजकीय ITI को डिजिटल इंडिया योजना से जोड़ा जाएगा। झुंझुनूं राज्य क्रीड़ा संस्थान के लिए 31 करोड़ रुपए अलॉट किए गए। देश की पहली स्किल यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी।

4) महिला

- महिला कर्मचारियों को 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के देखभाल लिए 2 वर्ष की मिलेगी छुट्टी। आंगनबाड़ी वर्कर्स का मानदेय बढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री सक्षम योजना से 5 लाख लड़कियों को फायदा पहुंचाने का लक्ष्य।

5) बुजुर्ग

- बजट में 80 साल से ऊपर के लोगों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा का ऐलान किया गया। इन बुजुर्गों के साथ एक व्यक्ति को आधे किराये में बसों में यात्रा की छूट दी गई है। इसके अलावा शहीद सैनिकों के आश्रितों अब 20 लाख के स्थान पर 25 लाख नकद दिया जाएगा।

IT सेक्टर, मनोरंजन और पर्यटन क्षेत्र की ईकाइयों की स्थापना के लिए बहुमंजिला व्यावसायिक भवनों में स्पेस या फ्लोर खरीद पर देय स्टाम्प ड्यूटी में 50 फीसदी छूट दिया जाना प्रस्तावित है। इसके अलावा रियल एस्टेट सेक्टर की हालात को देखते हुए 3000 वर्गमीटर से अधिक क्षेत्रफल के आवासीय एवं व्यवसायिक भूखंडों के मूल्यांकन पर 5 फीसदी अतिरिक्त रियायत देने की भी घोषणा बजट में की गई है।




*** ( 3/5)

No comments