Header Ads

test

26 साल में टीम इंडिया की द. अफ्रीका पर सबसे बड़ी जीत

सेंचुरियन | टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को छह मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में 9 विकेट से हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। यह विकेट के लिहाज से दक्षिण अफ्रीका पर भारत की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। रिस्ट स्पिनरों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर भारत ने दक्षिण अफ्रीका की पारी को 118 रन के स्कोर पर समेट दिया। युजवेंद्र चहल (22/5) और कुलदीप यादव (20/3) दोनों ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इसके बाद टीम इंडिया ने 20.3 ओवर में एक विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। शिखर धवन ने नाबाद 51 और विराट ने नाबाद 46 रन बनाए।

No comments