Header Ads

test

उपेक्षा के चलते राजस्थानी भाषा नहीं हुई 8वीं अनुसूची में शामिल: हैरी

पीलीबंगा|श्रीपति कन्या कॉलेज में बुधवार को विश्व मातृभाषा दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य सतीश शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का संबोधित करते हुए राजस्थानी छात्र मोर्चा के हनुमानगढ़ संयोजक हरीश हैरी ने कहा कि पूरे विश्व में राजस्थानी बोलने वालों की संख्या 11 करोड़ से भी ऊपर है। नेपाल, पाकिस्तान, अमेरिका आदि देशों में राजस्थानी भाषा को मान्यता प्राप्त है। अमेरिका के विश्वविद्यालयों में तृतीय भाषा के रूप में राजस्थानी भाषा पढ़ाई जाती है। परंतु भारत में राजनैतिक उपेक्षा के कारण इस भाषा को अभी तक संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल नहीं किया गया है। कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी विचार रखे। इस अवसर पर महाविद्यालय के व्याख्याता श्याम सुंदर स्वामी, कुलदीप शर्मा, नीलमा देवी, सुनीता कुमारी, सुरेंद्र सिंह शेखावत व एडवोकेट अर्जुन सिंह नरूका आदि भी उपस्थित रहे। प्राचार्य सतीश शर्मा ने सभी का आभार जताया।

No comments