Header Ads

test

शिव संदेश बंधे गुब्बारे छोड़ की त्रिमूर्ति महाशिवरात्रि महोत्सव की शुरुआत

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से सोमवार शाम को गंगा पैलेस में त्रिमूर्ति महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अतिथि एसडीएम डॉ.अवि गर्ग, पालिकाध्यक्ष राजकुमार फंडा, व्यापार मंडल अध्यक्ष हनुमानप्रसाद जैन, बीके डॉ. मनोज अरोड़ा, बीके विनोद गोयल व स्वामी आत्मानंद पुरी महाराज ने शिव संदेश बंधे गुब्बारों को हवा में छोड़ कर महोत्सव की शुरुआत की। बच्चियों ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। तत्पश्चात मुख्य वक्ता ब्रह्माकुमारी उर्मिला दीदी (माउंट आबू) ने उपस्थितजनों को महाशिवरात्रि का महत्व समझाते हुए उन्हें भगवान शिव के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों ने सर्व धर्म समभाव का संदेश देते हुए गीत प्रस्तुत किया। श्रीविजयनगर से आईं ब्रह्माकुमारी वर्षा बहन ने राजयोग के बारे में जानकारी दी। ब्रह्माकुमारी बहनों ने सभी को आत्मानुभूति के लिए तीन मिनट का योग करवाया। कार्यक्रम में अतिथियों ने भी अपने विचार रखे। विश्वविद्यालय की पीलीबंगा संचालिका ब्रह्मकुमारी रानी बहन ने सभी को राजयोग प्रशिक्षण के लिए आमंत्रित करते हुए सबका आभार व्यक्त किया। 

No comments