Header Ads

test

भाजयुमो की बैठक में नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने का आह्वान

पीलीबंगा| भाजयुमो की बैठक रविवार को कृषक विश्राम गृह में हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष सुशील जोशी व जिला प्रभारी रवि बंसल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़कर पार्टी को मजबूत बनाने की अपील करते हुए पार्टी की चुनावी रणनीति के बारे में उन्हें बताया। भाजयुमो अध्यक्ष महेश पारीक ने युवाओं से पार्टी हित में कार्य करने का आह्वान करते हुए राज्य सरकार द्वारा चलाई जाने वाली जनकल्याणकारी योजनाओं से अधिकाधिक लोगों को लाभांवित करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर देहात मंडल अध्यक्ष महेंद्र खिलेरी, वार्ड पार्षद पवन किरोड़ीवाल, भाजपा महामंत्री महेश गुप्ता, सुनील सैन, आईटी सैल संयोजक जितेंद्र बलाणा सहित अनेक भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments