Header Ads

test

होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने भाजपा की नीतियों का विरोध किया

पीलीबंगा| कांग्रेस पार्टी द्वारा शनिवार को एक पैलेस में होली स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीसीसी सदस्य विनोद गोठवाल ने पार्टी की विचारधारा से पार्टी कार्यकर्ताओं को अवगत करवाते हुए भाजपा की दमनकारी नीतियों का जमकर विरोध किया। इस अवसर पर पंचायत समिति प्रधान प्रेमराज जाखड़, पालिकाध्यक्ष राजकुमार फंडा, पूर्व सरपंच बलवीर सिंह सिद्धू, यूथ कांग्रेस के लोकसभा सचिव निखिल बिश्नोई, इस्माइल खां जोईयां, मुकंद सिंह रामगढिय़ा, प्रभु सहारण, पतराम ओड, शिवरतन डेलू, भंवरलाल गोदारा, शिवराज गोदारा, प्रदीप गर्ग, प्रदीप जिंदल, विनोद सैन व राधाकृष्ण कड़वासरा सहित सैकडों की संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

No comments