Header Ads

test

गोशाला में गोदाम का लोकार्पण

पीलीबंगा| व्यापार मंडल द्वारा कस्बे के वार्ड 4 स्थित श्री गोशाला परिसर में निर्मित खाद्य सामग्री संग्रहण के लिए गोदाम का लोकार्पण व्यापार मंडल अध्यक्ष हनुमानप्रसाद जैन ने विधिवत रूप से किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यापार मंडल अध्यक्ष हनुमानप्रसाद जैन ने कहा कि विगत काफी समय से गोशाला परिसर में गोवंश के लिए तूड़ी आदि खाद्य सामग्री रखने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसी परेशानी को देखते हुए व्यापार मंडल द्वारा अपने कोष से इस गोदाम का निर्माण करवाया गया है। गोदाम का निर्माण करवाने पर श्री गौशाला सेवा समिति अध्यक्ष जयभगवान गोयल ने व्यापार मंडल की समस्त कार्यकारिणी का आभार जताया। इस अवसर पर श्री गौशाला सेवा समिति के संरक्षक रामरूप अग्रवाल, व्यापार मंडल सचिव पवन मित्तल, शिक्षण समिति अध्यक्ष जगजीत सिंह सिद्धू, सचिव मदन गोदारा, श्री गौशाला सेवा समिति उपाध्यक्ष मदन जाखड़, कोषाध्यक्ष सुभाष बंसल, उपसचिव मनोज राठी सहित नगर के व्यापारी उपस्थित थे।

No comments