Header Ads

test

घर-घर हुआ शीतला माता का पूजन ठंडे पकवानों का लगाया गया भोग


शीतला सप्तमी का पर्व पीलीबंगा में उल्लास पूर्वक मनाया गया। मंदिरों में जहां शीतला माता का विधिवत पूजन किया गया वहीं घरों में भी परंपरानुसार धोक लगाई गई और बुधवार रात को बनाया गया भोजन (बांस्योड़ा) सुबह शीतला माता को अर्पित करने के बाद ग्रहण किया। गौरव पथ पर स्थित शीतला माता मंदिर में सुबह से ही महिलाएं पहुंची और पूजा-अर्चना की। 
दरअसल यह पर्व परिवार की सुख-समृद्धि और बेहतर स्वास्थ्य की कामना के लिए भी यह पर्व मनाया जाता है। इस दिन बांस्योड़ा यानी बांसी भोजन के तहत एक दिन पहले मीठी रोठी और मीठे और ठंडे पकवान बनाए जाते हैं और माता को भोग लगाने के बाद ही उन्हें ग्रहण किया जाता है। 

No comments